About

संस्था समाजप्रोपकरिता में स्वास्थ्य, गरीवी, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में 2017 से कार्यरत है।

स्वास्थ्य: संस्था का उद्देश्य अच्छे स्वास्थ्य के लिये जागरूक ओर सहायता करना है। रक्तदान, नशा निवारण, खेलकूद, योग, वैष्णव भोजन आदि में समाज को भागीदारी बनाना ।

गरीवी: जब भी कोई एक इंसान गलत तरीके से अधिक धन अर्जित करता है, उसी तरह कई इंसान गरीव हो जाते हैं। समाजिक दिशा हीनता ओर अज्ञानता ही सबसे ज्यादा ग़रीबी का कारण है। संस्था, गरीवों के साथ खड़ी होती है, जिससे गरीव परिवार को सहारा मिले। संस्था हर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को एक मौका देने की कोशिश करती है, ताकि उसे अच्छा खुशहाल जीवन जीने की उम्मीद मिले।

शिक्षा: संस्था, शिक्षा को साक्षरता से आगे मानती है जो हर व्यक्ति को एक खुशहाल जीवन जीने के लिये सोच दे। हम उस संस्कृति से हैं , जिसमे पेड़ो की भी पूजा होती है, यहाँ गाय को माता के समान माना जाता है। पर आज के शिक्षा तंत्र में मानवीय मूल्यों का बहुत अभाव है। अघ्यापक एक समाज सुधारक रहा है, वो ही समाज, माता पिता ओर आज के युवा को अच्छी दिशा दे सकता है।

पर्यावरण: मनुष्य अपनी जीवन शैली के कारण प्रकृति का विनाशक बन गया है। पेड़, पशु, हवा, पानी, धरती, आकाश, हर एक आयाम मनुष्य जीवन के गलत तरीकों से प्रभावित है। संस्था बेसहारा गौवंश, पौधरोपण, अत्यधिक आमों के कटान, प्राकृतिक खेती के महत्वपूर्ण विषयों पर योगदान कर रही है।