विनोद अब जरूर ठीक होगा : 03.05.2020


विनोद अब जरूर ठीक होगा। समाजसेवा के नाम पर ठगी वालों से बचें। समाजसेवा हमारे संस्कारों में होती है, वो घर से शुरू होती है। हर कोई अपने स्तर पर करता है। विनोद की स्तिथि के लिये हर कोई योगदान देने के लिये ready है। कल तक विनोद के माता पिता के account में लगभग 1,38,000 रु तक आ गए थे।
पिछली बार अप्रैल 2019 में भी कोशिश की गई थी, उस समय विनोद के इलाज के लिये 2,41,325 रु का नारद हॉस्पिटल का बिल आया था। कई लोगों ने योगदान दिया था।
विनोद के परिवार का साथ सभी दे रहें हैं। कई लोग दिल से सेवा कर रहें हैं। सभी का आभार ओर नमन।
जरूरी : हमारी सभी से अनुरोध है, समाजसेवा के नाम पर ठगी से बचें। अपना सहयोग सोच समझ के दें। हमारा पत्रकारों और सरकार से अनुरोध है इस पर जरूर ध्यान दें।
सभी सहायता कर रहें हैं : 30.04.2020
एक मौका एक उम्मीद संस्था: 25.04.2019
संस्था आज, विनोद कुमार सपुत्र गुरपाल सिंह, गांव संघनेई के जरूरतमंद परिवार से मिलने गई। इस परिवार की सहायता स्थानीय लोग ओर गांव प्रधान पहले से कर रहें हैं। पर इस 3 सदस्य परिवार में बेटा विनोद का कमर से नीचे का शरीर नही चलता है और बुजुर्ग चल नहीं सकते। विनोद की माता जी ही सभी चीजों को manage कर रहीं है। संस्था, इस परिवार के जीवन के संघर्ष में उनके साथ है। आज संस्था ने एक महीने का राशन दिया और स्थानीय pharmacist से जख्मो की dressing करवाई। समजप्रोपकरिता में सभी योगदान दे रहें हैं। संस्था सभी का आभार प्रकट करती है।

