Ranjodh Singh : Help


21.04.219 : रणजोध सिंह जी सेहत में काफी सुधार है। उनकी बाजू का इलाज अभी PGI चंडीगढ़ चला हुआ है। गांव वासी ओर कई समाज सेवी इस परिवार के साथ हैं। परिवार में दो छोटे बच्चे हैं, स्कूल ने भी एक बच्चे की फीस माफ् कर दी है। दूसरे बच्चे की शिक्षा का खर्चा दौलतपुर के समाजसेवी ने उठाया। संस्था के बरिष्ठ सदस्य श्री विकेश लखनपाल ओर श्रीमती अनिता लखनपाल ने 11000 रु की राशि संस्था को भेजी थी।
आज संस्था ने 5000 रु की सहायता की ओर दवायों का इंतज़ाम भी किया। अभी तक संस्था कुल 45000 रु की सहायता कर चुकी है। संस्था के साथ जुड़े सभी सदस्यों का धन्यवाद।

19.03.2019 ?एक मौका एक उम्मीद संस्था?
रणजोध सिंह को 40000 रु की सहायता –
रणजोध सिंह सपुत्र स्वर्गीय मस्तान सिंह, वार्ड नं: 3, दौलतपुर चौक, severe accident से घायल होने के बाद अभी उभर रहें। राजस्थान में accident होने के बाद जब वो घर आये तो उन्हें इलाज़ की जररूत थी।

एक मौका एक उम्मीद संस्था इस परिवार के साथ के पास गई, ओर रणजोध सिंह की रिपोर्ट को डॉ गुरदेव, गगरेट को दिखाई ओर परिवार की स्तिथि बताई। डॉ गुरदेव ने बिना किसी फीस के रणजोध का 7 दिन तक इलाज़ किया|

डॉ गुरुदेव की समजप्रोपकरिता की इस भावना को नमन करती है। डॉक्टर को भगवान का रूप कहते है, क्योंकि वो हमारा जीवन बचाते हैं, पर उन्होंने ये बिना किसी फीस से किया। 

संस्था ने सभी दवाइयों का खर्चा उठाया और रणजोध को कुल 40000 की सहायता की। संस्था के बरिष्ठ सदस्य विकेश लखनपाल जी कहते, “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः,सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःख भाग्भवेत्।” , इसी संस्कृति के साथ हमने अपना जीवन व्ययतीत करना चाहिए। संस्था इसी सोच के साथ आपस में जुड़ी हुई है।

संस्था सदस्य मुकेश राणा, राजन, अंशु, संजू ओर योगराज ने इस परिवार की हर तरह की सहायता का आश्वाशन दिया। रणजोध सिंह की सहायता के किये उनके पड़ोसी श्री अशोक कुमार जी को भी नमन करती है , जो अपने सामाजिक कर्तव्यों के तहत लगातार इस परिवार के साथ हैं।

9.3.2019
रणजोध सिंह के परिवार को 20000 रु की सहायता:
रणजोध सिंह सपुत्र स्वर्गीय श्री मस्तान सिंह, वार्ड न 3, दौलतपुत चौक की गंभीर दुर्घटना के कारण परिवार मुश्किल स्तिथि में है। रणयोध की बाजू ओर टांग में अति गंभीर चोटें हैं। रणजोध सिंह truck driver हैं, वो अहमदाबाद से वापिस आ रहे थे, उनका accident उदयपुर, राजस्थान में हुआ। वहां उनका 6 दिन में 4 लाख के करीब खर्चा हो गया। संस्था इस परिवार के साथ है, इनकी रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाई और स्थानीय orthopedic के पास दाखिल करवाया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। संस्था के सदस्य, राजन जरियाल, मुकेश राणा, रजनीश कुमार, अंशु ओर नन्नू ने 20,000 रु की सहायता भी की। संस्था रणयोध सिंह के परिवार के साथ इस मुश्किल की घड़ी में है, जल्दी ही ये परिवार इस परिस्तिथि से निकल जायेगा। आप सभी का संस्था के जुड़ने ओर योगदान के लिए धन्यवाद।

?एक मौका एक उम्मीद (NGO)? 22 aug 2019
रणजोध सिंह को सहायता की 40,000 की जरूरत। रणजोध सिंह की दुर्घटना में बाजू और टांग में गंभीर चोटें आईं थी। इनका इलाज़ पर 4 लाख तक खर्चा आया था।
आप सभी के सहयोग से संस्था ने इनकी 45000 रु की मदद की थी। यह परिवार अपने बलबूते पर गुजर बसर कर रहा है। पर उसके बाद इनके हाथ के 3 ऑपरेशन PGI में हो चुके हैं। अभी इनका चौथा ऑपेरशन है, उनको 40,000 रु की आवश्यकता है। 
संस्था ने 11,000 की सहायता कर दी है। इस परिवार का सहारा बनिये, यह परिवार जल्दी इस मुश्किल की घड़ी निकल जायेगा। आप अपना सहयोग संस्था के Account में कर सकतें है।

Account Name : Ek Mauka Ek Umeed
Account No. : 38581162242
IFSC Code : SBIN0009086
Bank Name : SBI, Gondpur Banehra H.P.

Any Query Please Call NGO Official Mobile Number ☎ 7807858158
Website ? – http://emeu.co.in/

https://www.facebook.com/EkMaukaEkUmeedSanstha/videos/512796549480340/

admin